Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Uncle raped niece hotel room चाचा ने होटल के कमरे में नाबालिग भतीजी से किया रेप


महोबा जिले में रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना सामने आई। सगे चाचा ने बहाने से होटल में ले जाकर नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी है।पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चाचा के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी ने महोबा कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके चाचा उसे बहाने से छतरपुर मध्यप्रदेश ले गए थे। जहां रात होने पर होटल में रुकने की बात कही। आरोप लगाया कि रात के समय होटल के कमरे में चाचा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी  भी दी है। डर के चलते उसने किसी को कुछ नहीं बताया। बाद में परिजनों को पूरी घटना बताई।

पीड़िता ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंच तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ