Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Rajasthan SDM Video Viral: बुलडोजर लेकर पहुंची SDM को महिलाओं ने बाल नोचकर जमीन पर पटका पिटाई का वीडियो वायरल देखें

Rajasthan SDM Video Viral: SDM के साथ बदसलूकी व उनकी पिटाई करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला SDM के बालों को पकड़कर जमीन पर पटकती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि SDM पुलिस बल व बुलडोजर के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंची थीं। इसी बीच स्थानीय लोगों के साथ उनकी झड़प हो गई।

मामला जिला गंगापुर सिटी के टोडाभीम का बताया जा रहा है। SDM के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंची थीं। इस दौरान कुछ लोग इसका विरोध करने लगे। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि SDM ने एक बुजुर्ग को धक्का दिया वह गिर पड़ा। इसके बाद एक महिला ने SDM पर हमला कर दिया। महिला ने SDM के बालों को पकड़ लिया व उन्हें जमीन पर पटक दिया।

SDM के साथ कोई भी महिला पुलिसकर्मी नहीं थी। ऐसे में पुलिसकर्मी बेहद सावधानी से इस लड़ाई को छुड़ाते दिखाई दिए। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि SDM पर भड़की महिला ने उनके बालों को पकड़ा व फिर जमीन पर पटका। इस दौरान कई लोग बीच बचाव करते लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। किसी तरह दोनों को अलग किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ